सड़क हादसे में युवक की हुई मौत

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत
Facebook WhatsApp

मेहसी। थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के नजदीक एक सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी गांव निवासी नवल राय के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।

सुनील कुमार पिछले पांच वर्षों से एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। उनके पिता नवल राय ने बताया कि सुनील बीती रात गांव के पट्टीदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था, जहां से वह अपने काम पर मोतीपुर जा रहा था।

इस बीच सड़क हादसा हुई।उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत ही गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page