तीन मनचले युवकों को अभया ब्रिगेड टीम ने कब्जे में लिया 

तीन मनचले युवकों को अभया ब्रिगेड टीम ने कब्जे में लिया 
Facebook WhatsApp

कल्याणपुर। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बाकरपुर में छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोप में अभया ब्रिगेड टीम ने कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार श्री शालिक उच्च विद्यालय बाकरपुर के तीन छात्र तन्जीभ आलम, तनवीर आलम एवं आसिफ आलम कल्याणपुर—मध्य विद्यालय की छात्राओं को लगातार परेशान कर रहे थे। शिकायत मिलने पर अभया ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर तीनों युवकों को पकड़कर आवश्यक चेतावनी दी गई तथा उनसे एक-एक लाख रुपये का बाउंड पेपर भरवाया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। प्रभारी अभया ब्रिगेड प्रियंका कुमारी ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यालय परिसर एवं आसपास असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद  ग्रामीणों  मे पुलिस की करवाई पर खुशी जाहिर की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page