चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
रक्सौल। रामेश्वर लाल गोविन्द प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट ने शहर के बैंक रोड स्थित मारवाड़ी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्व. रामेश्वर लाल मस्करा के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. प्रो. अनिल सिन्हा, अजय मस्करा, अनुमंडल अस्पताल की अध्यक्ष डॉ. स्वाति सपन, डॉ. अरुण यादव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके मिश्र, वार्ड पार्षद सुरेश साह, वार्ड पार्षद दीपक गुप्ता ने कार्य की सराहना की तथा रक्तदान के क्षेत्र में कार्य को अतुलनीय बताया।
कार्यक्रम में समाजसेवी रवि मस्करा ने अपना 50 वां रक्तदान दिया एवं अपनी पत्नी ऋषिका मस्करा का पहला रक्तदान कराया। कार्यक्रम में सभी ने रक्तवीर रवि मस्करा के 50वें रक्तदान पर उनको बधाई दिया। एवं स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। साथ ही उनको डंकन अस्पताल परिवार द्वारा बैच एवं सर्टिफिकेट देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गईं।

