भारत-नेपाल मैत्री संबंध का गवाह साबित हुआ रक्तदान शिविर 

भारत-नेपाल मैत्री संबंध का गवाह साबित हुआ रक्तदान शिविर 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा के मैत्री पुल के पास शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ वीरगंज क्यूरेटिव के संयुक्त तत्वावधान में भारत-नेपाल के मैत्री संबंध को ध्यान में रखते हुए सीमा के मध्य इस शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि इस आयोजन ने भारत और नेपाल के संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान की है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि नेपाल के तरफ से जो मैत्री पुल के सजाने का जो काम किया गया है, इसे निरंतर रूप से आगे भी कायम रखना है। इस कार्य को और बेहतर करने के लिए बीरगंज रक्सौल की जनता के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी सहभागिता अहम है।

वहीं कार्यक्रम में शामिल रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है, स्वस्थ्य व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति से यह अपील की कि कोशिश हो कि हर 6 माह के अंदर इस तरह के शिविर का आयोजन किया  जाए। इससे लोग रक्तदान के लिए जागरूक भी होते है। लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से  “बेटी-रोटी” का आत्मीय संबंध चला आ रहा है।

इस संयुक्त रक्तदान शिविर के माध्यम से अब दोनों देशों के नागरिकों के बीच रक्त का रिश्ता भी जुड़ गया, जो आपसी भाईचारे और मानवीय एकता का प्रतीक बना। वहीं ग्रीन सिटी, बीरगंज के जयप्रकाश खेतान ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त उदाहरण बताया। लायंस क्लब क्यूरेटिव, बीरगंज के अध्यक्ष लायन डॉ. नीरज सिंह ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की।

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान महादान है।  कैंप के दौरान भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने भी उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया। मौके पर पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी भोला दहाल, डीएसपी रक्सौल मनीष आनंद, आइसीपी रक्सौल के प्रबंधक राजीव रंजन के साथ-साथ संजय खेतान, नीरज सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी आशीष अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में दोनों देश के पदाधिकारी, नागरिक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page