भाजपा विधायक के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन

भाजपा विधायक के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन
Facebook WhatsApp

रक्सौल। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित एआई  समिट के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा अर्धनग्न अवस्था में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई नारेबाजी के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व रहे थे। वही कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 विधायक  ने कहा कि एआई समिट वह गौरवशाली मंच था, जहां दुनिया भविष्य की तकनीक पर भारत का लोहा मान रही थी, लेकिन कांग्रेस ने सस्ती राजनीति के लिए इसे सुर्खियां बटोरने का जरिया बना लिया।  कहा कि विदेशी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के सामने इस तरह का व्यवहार न केवल प्रधानमंत्री पद का अपमान है, बल्कि यह पूरे भारत की गरिमा को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने की गहरी साजिश है। राहुल गांधी अक्सर विदेश जाकर भारत को बेइज्जत करने का काम करते थे, लेकिन अब इन लोगों ने निकृष्टता की सारी सीमाएं पार कर ली हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह ओछी हरकत को दर्शाती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय और जिला महामंत्री अजय पटेल ने भी कड़ा रोष व्यक्त किया। ​प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, मंडल अध्यक्ष पांच रिंकू पांडेय, नितेश पटेल, मृत्युंजय सिंह, दिलीप कुशवाहा और मंटू गुप्ता, राजा किशोर ठाकुर, हरि सिंह महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल, जिला महामंत्री पार्वती तिवारी, युवा मोर्चा से मदन पटेल और नीरज कुशवाहा, विजय कुशवाहा, ओमप्रकाश साहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page