कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का पर्यवेक्षक ने किया शुभारंभ

कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का पर्यवेक्षक ने किया शुभारंभ
Facebook WhatsApp

-गांव- गांव तक पार्टी की मजबूती  पर बल

मोतिहारी।  कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में संगठन सृजन अभियान की शुरूआत जिला के पर्यवेक्षक गुजरात कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हिम्मत सिंह पटेल ने जिला  अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय  के नेतृत्व में किया।

अभियान का प्रमुख उद्देश्य है जिला समितियों को मजबूत बनाया जाए। फलस्वरूप डीसीसी अध्यक्षों का चयन, नियुक्ति, शसक्तिकरण और उनकी जवाबदेही प्रणाली को एक नया रूप दिया गया।  

पर्यवेक्षकों को  जिम्मेदारी मिली है कि वे पार्टी  कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों और सिविल सोसाइटी से व्यापक और गहन परामर्श करते हुए सबसे उपयुक्त नेतृत्व की तलाश करें। यह महज एक प्रशासनिक कवायद नहीं है । यह एक राजनीतिक और वैचारिक अभियान है, जो भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की भावना और संदेश को पार्टी के संगठनात्मक रूप में साकार करेगी।

नेताओं ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, लोकतंत्र के शुभचिंतक इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करें। ऐसे नेताओं की पहचान करने में हमारी मदद करें,  जो कांग्रेस के मूल्यों को जीते हो। अभियान का उद्देश्य कांग्रेस समितियां का पुनर्गठन समाप्त करना। ब्लॉक, मंडल और ग्राम स्तर की कांग्रेस समितियों को सक्रिय करने की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा,  ताकि पार्टी की मौजूदगी देश के हर कोने में सुनिश्चित किया जा सके।

 

इस मौके पर सभी पर्यवेक्षक को निर्धारित समय सीमा में  कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मिथिलेश निषाद और ममता निषाद  मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page