नहर में कूदे अधेड़ का शव एनडीआरएफ ने 24 घंटे बाद किया बरामद,जांच में जुटी पुलिस

नहर में कूदे अधेड़ का शव एनडीआरएफ ने 24 घंटे बाद किया बरामद,जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp


मोतिहारी/रक्सौल। कौड़िहार चौक के पास बुधवार देर शाम नहर में कूदकर जान देने वाले अधेड़ व्यक्ति का शव 24 घंटे के अंदर गुरुवार को बरामद कर लिया गया। शव को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान रक्सौल मेन रोड के पास बन रहे एक पुल के किनारे से निकाला। मृतक की पहचान नेपाल के रानीघाट निवासी 50 वर्षीय उमेश प्रसाद कानू के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, उमेश प्रसाद बुधवार की शाम अचानक कौड़िहार चौक के समीप स्थित नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और रात का समय होने के कारण शव नहीं मिल सका। इसके बाद प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने गुरुवार सुबह से पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शव को पुल के समीप पानी में तैरता हुआ बरामद किया गया। शव की पुष्टि होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर उमेश प्रसाद ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। फिलहाल पुलिस परिजनों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page