59.63 लाख ग़बन मामले मे पशुरामपुर पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक सहित 11 सदस्य पर दर्ज हुआ एफआईआर
धान खरीदारी मे हुए गबन मामले मे बीसीओ के आवेदन पर हुई करवाई
मोतिहारी/तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पशुरामपुर पैक्स मे धान की खरीदारी मे करीब 59.63 लाख रुपया गबन हुआ है। मामले मे बीसीओ पप्पू कुमार ने थाना मे आवेदन दिया है। बताया जाता है कि विपणन वर्ष 2024-2025 मे धान खरीदारी के लिए सहकारिता बैंक से कैश क्रेडिट का ऋण पशुरामपुर पैक्स के नाम पर लिया गया था।
धान की खरीदारी के नाम पर रुपया का उठाव करने के बाद भी पैक्स अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा धान जमा नहीं किया गया है। बीसीओ पप्पू ने बताया कि 14 सितंबर तक सीएमआर जमा करने की अंतिम तिथि थी लेकिन उक्त अध्यक्ष द्वारा जमा नहीं किया गया। जो गबन का मामला है। मामले मे 59.63 लाख रुपया का गबन हुआ है।
उन्होंने बताया कि उक्त ग़बन मामले मे पैक्स अध्यक्ष अजय यादव, प्रबंधक मोहब्बत छपरा के शिवनाथ प्रसाद कार्यकारणी सदस्य संजू देवी, नेहा कुमारी, चमेली देवी, रामलाल साह, शम्भू पासवान, अवधेश साह, सुरेन्द्र महतो, आनंद जय यादव व रूबी देबी को नामजद किया गया है। मालूम हो कि प्रखंड के 13 पैक्स मे धान की खरीदारी हुई थी। जिसमे 10 पैक्स द्वारा समय पर सीएमआर जमा कर दिया गया है। तीन पैक्सो पर सीएम आर बकाया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर अनुसन्धान किया जा रहा है।

