गन्ने की बुआई का ईख विभाग के सहायक निदेशक ने निरीक्षण किया
मोतिहारी। सहायक निदेशक ईख विकास के द्वारा गन्ना क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत रामसिंह छतौनी (टोला -गजपुरा) सदर प्रखंड के चयनित किसानों के खेतों में गन्ने की बुआई का निरीक्षण किया गया। सहायक निदेशक उक्त गांव के दीपक कुमार (4 एकड़), कमलेश्वर कुमार (5 एकड़) एवं सिद्धि सिंह ( 2 एकड़) खेत में बुआई का निरीक्षण किया।
वहीं उन्हें खेती के लिए आवश्यक जानकारी दी। जबकि गांव के अन्य किसान से वार्ता कर गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अन्य योजनाओं से अवगत कराया। गया। गजपुरा के किसान इस योजना से खुश दिखे और ईखायुक्त के मार्गदर्शन में गन्ना क्षेत्र विस्तार योजना 2025-26 में क्लस्टर के रूप में डेवलप करने का भरोसा दिलाया।

