पिकअप की ठोकर से युवक की मौत
कोटवा। कोटवा-तुरकौलिया रोड में थाना क्षेत्र के गैरा गांव के नजदीक एक पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 24 वर्षीय गुड्डू कुमार पिता उपेंद्र यादव , पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बलथारवा गांव का निवासी बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते हैं कोटवा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज में भेजने के लिए डायल 102 एंबुलेंस को बुलाया, इस बीच युवक की मौत ही गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया।
बताया गया है कि उक्त युवक ग़ैरा गांव में ही अपने मौसी के यहां आया था , इस दौरान वह पिकअप के चपेट में आ गया और असमय काल के गाल में समा गया। पुलिस ने पिकअप और बाइक को जप्त कर लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

