ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत
डुमरियाघाट। ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त हादसा थाना क्षेत्र के धनगड़हां एनएच 27 मार्ग पर की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डुमरिया
घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के मोतिहारी भेज दिया। वहीं जख्मी व्यक्ति को सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र की कुंअरपुर गांव निवाशी रामचंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। वही जख्मी भगवान राम के 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार राम के रूप में हुई है। दोनों पड़ोसी बताये गये है।

