विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत,जांच में जुटी पुलिस
कोटवा । भोपतपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, हालांकि इस संबंध में परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है।
मृतका चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी अंशु कुमारी बताई गई है। महिला के गले पर काला निशान है, ऐसे में कहा जा रहा है कि वह गले में फंदा लगा कर आत्महत्या की है। उसकी शादी दो साल पहले चंदन से हुई थी, जिसे एक पुत्र भी है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। आवेदन प्राप्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना का खुलासा होगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

