घास काटने गए युवक की खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

घास काटने गए युवक की खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर।  गंडक नदी के पुछरिया तिवारी टोला तट के समीप खरई काटने गये व्यक्ति की डूबने व मगरमच्छ का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।  गायब जलहा गांव के रामेश्वर महतो का 36 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो बताया जाता है।

सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन के द्वारा जानकारी दिया गया कि जितेंद्र दो रोज पूर्व नदी के किनारे खरई काटने गया था। देर संध्या तक घर नही पंहुचा, सुबह जब पुछरिया तिवारी टोला के समीप नदी के तट पर पहुंचा तो हसुआ, चप्पल व मोबाइल मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक क मगरमच्छ का शिकार हो गया या नदी में डूब गया। एनडीआरफ के टीम  पुछरिया से डुमरिया तक खोजबीन की है, लेकिन कोई सुराग नही मिल पाया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page