काली सेना से जुड़ी महिलाएं,घरेलू उत्पादन बनाने में जुटी 

काली सेना से जुड़ी महिलाएं,घरेलू उत्पादन बनाने में जुटी 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काली सेना संस्था से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सतत् प्रयास कर रही है। महिलाएं  कुटीर उद्योग के माध्यम से आय अर्जित कर रही हैं। काली सेना की अध्यक्ष पार्वती तिवारी ने बताया कि अब तक लगभग 1500 महिलाएं संस्था से जुड़ चुकी हैं। इनमें से 70 महिलाएं वर्तमान में घरेलू उत्पाद तैयार कर रही हैं।

शुरुआती चरण में महिलाएं तीसी का तिलौरी और उड़द का अदौरी जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ बना रही हैं। इन उत्पादों को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। संस्था द्वारा उत्पादों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सामान उपलब्ध कराया जा सके।

पार्वती तिवारी ने यह भी कहा कि संस्था हर उस महिला को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी जो काम करने की इच्छुक है। ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना के साथ महिलाएं अपने उत्पाद बाजार में उतारेंगी और अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगी। काली सेना से जुड़ी पूर्णिमा देवी ने बताया कि इस पहल से महिलाओं में नई आशा जगी है। उन्हें विश्वास हो गया है कि वे घर संभालने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी योगदान दे सकती हैं। 

घरेलू उद्योग से जुड़ी रामकली देवी, आसमा खातून, रिंकू देवी, पूजा देवी, नीलू देवी, चिंता देवी, बच्ची देवी, हेवन्ती देवी, ममता देवी, मनोहारी देवी और रूबी देवी सहित अन्य महिलाओं ने भी अपने कार्य से समाज में नई मिसाल कायम करने का विश्वास व्यक्त की। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page