एमजीसीयू में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी

एमजीसीयू में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू), मोतिहारी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई है। यह जनकारी इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. श्याम नंदन ने दी।

डॉ. श्याम नंदन ने बताया कि दरभंगा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत एमजीसीयू मोतिहारी में इग्नू अध्ययन केंद्र (कोड-46040) के तहत के कुल 18 पाठ्यक्रमों की शुरुआत इसी सत्र से की गई है। स्नातक स्तर पर कला (बहुविषयक), वाणिज्य, तथा कला स्नातक ऑनर्स अंतर्गत राजनीति विज्ञान, अंग्रेज़ी, इतिहास, हिंदी और संस्कृत विषयों में पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी (वर्नाक्युलर), हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अंग्रेज़ी, समाजशास्त्र, संस्कृत एवं वाणिज्य विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रबंधन में‌ स्नातकोत्तर (MBA) , अनुवाद में पीओस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिजिटल मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा से संबंधित व्यावसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारण से उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, वह अब 28 फरवरी, 2026 तक प्रवेश ले सकते है।

डॉ.‌श्याम नन्दन ने यह भी बताया का नयी शिक्षा नीति के तहत नियमित छात्र-छात्राएं ड्यूअल डिग्री की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नयी‌ शिक्षा नीति के अनुसार एक साथ दो पाठ्यक्रमों में‌ प्रवेश लिया जा सकता है, बशर्ते दोनों पाठ्यक्रमों में से एक दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से हो। ऐसे में इग्नू छात्र-छात्राओं के लिए ड्युअल डिग्री के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसलिए जो छात्र-छात्राएं किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हों, वह केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित इग्नू केंद्र में प्रवेश ले सकते हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page