एमजीसीयू के छात्र ने आकाशवाणी पटना के ‘युववाणी’ कार्यक्रम में किया सहभागिता

एमजीसीयू के छात्र ने आकाशवाणी पटना के ‘युववाणी’ कार्यक्रम में किया सहभागिता
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। आकाशवाणी पटना की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में 19 सितम्बर को महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के चाणक्य परिसर में आकाशवाणी पटना एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें भौतिकी विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र उदीप्य नारायण साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में सफलता के उपरांत 23 सितम्बर को उन्हें आकाशवाणी पटना के ‘युववाणी’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जहाँ उपस्थापिकाओं सुश्री अंबिका और सुश्री अंजलि के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस, आयुर्वेद दिवस, राष्ट्रकवि दिनकर जयंती और शिक्षा क्षेत्र के समकालीन विषयों पर अपने विचार साझा किए। ‘मनोबल मंगलवार’ सत्र में उन्होंने असफलताओं से सीखने और आत्मविश्वास बनाए रखने पर प्रेरक प्रसंग रखे तथा विशेष आग्रह पर “चंदन सा बदन” गीत भी प्रस्तुत किया।

विज्ञान के छात्र होते हुए भी साहित्य, संगीत और भाषा के प्रति उनकी गहरी रुचि ने श्रोताओं को प्रभावित किया और विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page