बालगंगा मे छापेमारी, एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार 

बालगंगा मे छापेमारी, एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रघुनाथपुर पुलिस ने बालगंगा गांव में छापेमारी कर एक युवक को एक देशी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया युवक बालगंगा के सुखल राम का पुत्र रमेश राम है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बालगंगा मे रमेश राम अपने घर मे अवैध हथियार रखा हुआ है। किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है।

पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए रमेश के घर पर छापेमारी की। जहां पुलिस को देख वह भागने का प्रयास किया। पुलिस उसे खदेड़कर से पकड़ लिया। उसके घर से एक प्लास्टिक के थैला मे रखा हुआ एक देशी कट्टा, तीन कारतूस व दस खोखा पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हथियार कहां से और किस लिए लाया था। उसके निशानदेही पर पुलिस अन्य जगहों पर छापेमारी मे जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने अपने स्व लिखित बयान पर एफआईआर दर्ज किया है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page