आगलगी की घटना में तीन महादलित परिवार का घर जला
कोटवा। प्रखंड क्षेत्र के जसौली पट्टी पंचायत के वार्ड नं.5 मड़ुआहां गांव में अचानक लगी आग में तीन महादलित परिवारों का आशियाना जलकर खाक हो गया।
जिसमें महेंद्र राम , महेश राम और रामा राम का घर शामिल है। बताया गया है कि अचानक लगी आग में तीनों व्यक्ति का घर जल गया। अगलगी की घटना में घर में रखा अनाज , कपड़ा बर्तन सहित कई सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जिससे आसपास के घर आग के चपेट में आने से बच गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रमुख प्रतिनिधि सुनील दास , सरपंच प्रतिनिधि विनोद यादव , पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जानकारी लेने के साथ पीड़ित परिवार को ढांढ़स बधाते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
वहीं इस संबंध में सीओओ मोनिका आनंद ने बताया कि उन्हें भी अगलगी की घटना की सूचना मिली , जिसको लेकर अंचल अमीन को भेज कर मामले की जांच कराई गई है और नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

