जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
-142 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
-1 से 31 माई तक होगा मकान सूचीकरण और गणना
कोटवा। भारत का जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा भवन में बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी चिरंजीव पांडे के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कुल 130 प्रगणक और 12 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि 1 से 31 मई तक सेंसस 2027 का प्रथम फेज चलेगा , जिसमें मकान का गणना किया जाएगा। इसके लिए नजरी नक्शा और सूचीकरण किया जाना है। बताया गया है कि कोटवा प्रखंड के सभी 16 पंचायत में 319 इबी बनाया गया है जिसमें 319 प्रगणक काम करेंगे वही 6 इबी पर एक पर्यवेक्षक पर्यवेक्षण की कमान संभालेंगे।
पापुलेशन के हिसाब से इबी का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उक्त कार्य में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी , लिहाजा अपने जिम्मेवारी को पूरी तन्मयता के साथ-साथ ससमय पूरा करें। इस मौके पर बीडीओ श्री पांडेय के अलावे ट्रेनर विकास चंद्र वर्मा , सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

