नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को दी गई सुरक्षा से संबंधित जानकारी
सुगौली।पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के संरक्षा संगठन के द्वारा चन्दन युवा संस्थान ग्राम डीह बसदिया के कलाकारों ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक नुक्कड़ नाटक पेश किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल परिचालन संरक्षित एवं सुरक्षित रूप से हो, इसके लिए सड़क वाहन चालकों, सड़क उपयोगकर्ताओं एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्रियों को रक्षित समपार फाटकों को पार करने से पहले अपनाई जानेवाली सावधानियों की जानकारी दी।
गाड़ियों एवं प्लेटफार्मों पर नशाखुरानी से बचाव, गाड़ी में चोरी,चलती गाड़ी से विपरीत दिशा में दौड़ कर न उतरने, प्लेटफार्म बदलने के लिए स्टेशन पर उपलब्ध पैदल उपरीगामी पुल का उपयोग के बारे में बताया गया। गाड़ी के छतों पर चढ कर यात्रा न करने, यात्रा के दौरान गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करने, समपार फाटक पर गाड़ी पास करते समय गाड़ी को बगल में खड़ा होकर सेल्फी न लेने, समपार बन्द की अवस्था में बैरियर के नीचे से पास न करने और स्टेशन से गाड़ी खुल जाने के बाद गाड़ी पर चढना और उतरना जानलेवा बताया गया।
ट्रैक किनारे सेल्फी न लेना, मोबाईल से बातचीत नहीं करने,असमाजिक तत्वों द्वारा किए जाने वाले तोड़-फोड़ की घटना, चलती गाड़ी के बगल से गाड़ी पर पत्थर न मारना, गाड़ियों के खिड़की पर साईकिल, दूध का केन, सब्जी, घास इत्यादि लटका कर न ले जाने,आग से बचाव तथा समपार फाटकों पर होनेवाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए जनता को जागरूक किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि नुक्कड़ नाटक का आयोजन संरक्षण निरेन्द्र यादव,आलोक कुमार स्टेथी की उपस्थिति में कलाकारों के द्वारा किया गया।

