उद्योग विभाग से स्वीकृत ऋण से वंचित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू
मोतिहारी। जिला उद्योग केंद्र, द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के उन सभी लाभार्थियों के लिए प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित किया गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के हवाले से बताया गया है कि जिन अभ्यर्थियों का बैंक से ऋण स्वीकृत हो चुका है, परंतु राशि का वितरण लंबित है, उनके लिए अनिवार्य 10 दिवसीय ऑफलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण 18 फरवरी से शुरू हो गया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र के परिसर में 28 फरवरी तक चलेगा। सभी संबंधित लाभार्थी, जिनका ऋण स्वीकृत है लेकिन ट्रेनिंग बाकी है, वे तुरंत अपने ऋण स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ कार्यालय में उपस्थित हों। नियमों के अनुसार, इस प्रशिक्षण को पूरा किए बिना बैंक द्वारा ऋण की राशि खाते में नहीं भेजी जा सकती है। अतः ऋण वितरण की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए सभी लाभार्थियों का इस शिविर में भाग लेना अनिवार्य है।

