जितना पुलिस ने बिजबनी गांव से 60.4 किलो गांजा बरामद किया

जितना पुलिस ने बिजबनी गांव से 60.4 किलो गांजा बरामद किया
Facebook WhatsApp

– मुखबिर की सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी मुख्य तस्कर मौके से फरार

सिकरहाना पू.च.। पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर बिजबनी गांव निवासी बैजू यादव के गोआस से छापेमारी कर 60.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। 

गांजा चार बंडलों में पैक था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को बिजबनी गांव में अवैध रूप से गांजा के भंडारण और तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मंगलवार की रात में संदिग्ध स्थान पर छापा मारा, जहां तलाशी के दौरान बैजू यादव के घर से गांजे के चार बंडल मिले।

जब्त गांजे को विधिवत सील कर  लाया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।जीतना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गांजा कारोबारी बैजू यादव के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश बढ़ा दी गई है। 

 पुलिस को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सूखा नशा के विरुद्ध जिले भर में अभियान चलाया जा रहा हैं। उसी कड़ी में जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव में छापेमारी कर गांजा बरामद किया गया।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page