रक्सौल पहुंचे डीआईजी,डीएम और एसपी मैत्री पुल सहित सुरक्षा का लिया जायजा

रक्सौल पहुंचे डीआईजी,डीएम और एसपी मैत्री पुल सहित सुरक्षा का लिया जायजा
Facebook WhatsApp


-सरिसवा नदी के गंदे पानी बहाव को लेकर जताई चिंता
– भारत-नेपाल कॉर्डिनेशन बैठक में नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए मजबूती से होगी चर्चा
मोतिहारी। चम्पारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक हरि किशोर राय के नेतृत्व में रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा का जायजा लिया गया। इस अवसर पर  जिला पदाधिकारी  सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित एसएसबी के अधिकारी मौजूद थे।

तत्पश्चात अधिकारियों ने  एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर विद्यमान विभिन्न सुरक्षा  संबंधी चुनौतियों एवं सीमापार अवैध गतिविधियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित मैत्री पुल का भ्रमण किया गया एवं एसएसबी  एवं कस्टम विभाग के कार्यों का समीक्षा की गई। अधिकारियों ने  मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी में नेपाल से आनेवाले गंदी जहरीली  पानी के संबंध पर गहरी चिंता जताई गई।

वहीं निर्णय लिया गया कि आगामी भारत नेपाल कॉर्डिनेशन बैठक में इसे प्रमुखता से उठाया जायेगा। जबकि डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी रक्सौल को  मैत्री पुल की साफ सफाई, सौन्दर्यीकरण एवं अविलंब  लाइटिंग सिस्टम सुचारू करने का निदेश दिया गया। भ्रमण के क्रम में एसएसबी के धूपवा टोला अवस्थित मुख्यालय एवं एसएसबी  के सिवान टोला में अवस्थित नाके का निरीक्षण किया गया। वहां पर  तैनात एसएसबी जवानों से  बातचीत की गई। वहीं उन्हे सुरक्षा से संबंधित कई आवश्यक निर्देश भी दिए गये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page