राजस्थान में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 7 मरने वाले एवं 6 घायल मजूदरो की हुई पहचान

राजस्थान में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 7 मरने वाले एवं 6 घायल मजूदरो की हुई पहचान
Facebook WhatsApp


-श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली राशि आश्रितो को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई तेज  
मोतिहारी। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा के एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में पूर्वी चम्पारण जिले के मृत 7 श्रमिको सहित छह घायलो की पहचान कर ली गई है। पुष्टि जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने की है। मृत मजदूरो में अभिषेक कुमार (35 वर्ष) पिता राजेन्द्र सिंह,  मटियरिया, पोस्ट मखुआ,  श्याम कुमार (19 वर्ष), पिता  राजदेव राम, अमरेश कुमार (17 वर्ष), पिता श्रीकृष्णा राम, मटियरिया, रवि कुमार (19 वर्ष), पिता  रामदत राम, ग्राम पोस्ट मुरारपुर, मंटू कुमार (14 वर्ष),  सुन्दर राम, ग्राम पोस्ट मुरारपुर, सभी थाना हरसिद्धि के अलावें मिन्टू कुमार (22 वर्ष), पिता सत्येन्द्र पासवान, नगरवा टोला,  अमवा, थाना घोड़ासहन, सुजांत कुमार (18 वर्ष), पिता शिवजी पासवान,  नारायपुर (नयका टोला), हराज नुरुल्लापुर, थाना शिकारगंज के रूप में पहचाने गये है।
वहीं घायलो में मनु पासवान,  
नितेश पासवान,  कन्हैया पासवान,  आशिक पासवान चिरैया के अलावें दीपलाल कुमार, अनुप कुमार, पिता दिनेश पासवान,  मटियरिया, पोस्ट मखुआ,  हरसिद्धि  शामिल है। डीएम श्री जोरवाल ने  मृतकों एवं घायलो मजदूरो के आश्रित को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना से लाभान्वित कराने के लिए सम्पूर्ण कागजात बनवाने का आदेश दिया है। वहीं जिला श्रम पदाधिकारी ने संबंधित प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को सहयोग प्रदान करने के लिए निदेशित किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page