डॉ आलोक को मिला इण्डिया चैप्टर ऑफ़ इंटरनेशनल डायबिटीज फ़ेडरेशन अवार्ड

डॉ आलोक को मिला  इण्डिया चैप्टर ऑफ़ इंटरनेशनल डायबिटीज फ़ेडरेशन अवार्ड
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। जिले के बनकटवा निवासी डॉ आलोक रंजन को मधुमेह के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें हैदराबाद में 13 फरवरी को सम्मानित किया गया है।एमएमजी हॉस्पिटल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन को मधुमेह (डायबिटीज) में बेहतर करने के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान हैदराबाद में आयोजित वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ डायबिटीज ओबेसिटी के अवसर पर प्रदान किया गया।

उन्हें यह सम्मान इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ नीतिपाल के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश के वरिष्ठ चिकित्सक, शोधकर्ता एवं मधुमेह विशेषज्ञ उपस्थित रहे।डॉ.आलोक रंजन पिछले कई वर्षों से मधुमेह, मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के समग्र उपचार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे रोगियों को केवल औषधीय उपचार तक सीमित न रखकर संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक संतुलन तथा जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन पर विशेष बल देते हैं।उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों, स्क्रीनिंग कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को मधुमेह की समय पर जांच, रोकथाम एवं नियंत्रण के महत्व के बारे में जागरूक किया है।

ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की जाती रही है।जो उनके चिकित्सकीय योगदान और शोध आधारित कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है।इस अवसर पर डॉ आलोक रंजन को फेलोशिप वाई डायबिटीज इण्डिया तथा इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन से भी सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके अस्पताल प्रशासन, सहयोगी चिकित्सकों, स्टाफ एवं मरीजों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि भारत में तेजी से बढ़ती मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने के लिए नियमित जांच, प्रारंभिक पहचान, जीवनशैली सुधार और सामूहिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी मधुमेह नियंत्रण एवं जनस्वास्थ्य सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

डॉ आलोक को मिलनेवाले इस अवार्ड से ग्रामीण तथा क्षेत्र के लोगों में काफ़ी खुशी है, कारण उनके गृह गांव बनकटवा में प्रतिदिन निःशुल्क इलाज व ऑनलइन डॉक्टर से सलाह क़ी व्यवस्था है।प्रत्येक माह में एक दो दिन के लिए घर आकर सलाह व निःशुल्क इलाज करते है। क्षेत्र में उनकी काफ़ी ख्याति है।जब भी घर आते है एक दिन के लिए मोतिहारी, रघुनाथपुर में भी मरीजों का इलाज करते है।इसके लिए अपने तरफ से दो स्टॉफ को डॉक्टर द्वारा रखकर क्षेत्र के लोगों क़ी सेवा करते है। विधायक विशाल कुमार,पूर्व विधायक डॉ शमीम अहमद, डॉ सतीश कुमार, प्रेमकिशोर यादव, सीताराम यादव,शिवशंकर यादव, उमाकांत प्रसाद, नागेन्द्र यादव, नवल किशोर यादव,प्रदीप साह, मनोज कुमार, पप्पू यादव ने उन्हें बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page