पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार व घोटाले से मुक्त सरकार बनी: राधामोहन
-तीन दिवसीय किसान मेला का हुआ समापन
फोटो
पीपराकोठी। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह मत्स्ययिकी, यांत्रिकी, बागवानी एवं पशु मेला के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को राज्य स्तरीय उद्यान सम्मेलन सह सम्मान समारोह के साथ मेले का समापन हुआ। समापन समारोह का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. पीएस पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 में देश इस सदी के दूसरे पड़ाव में प्रवेश कर गया है। इसके पहले 11 वर्षों तक हमने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव को मजबूत किया है।
आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 में हम देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे। मोदी सरकार ने अपने शासनकाल में गरीबों को सशक्त बनाने का काम किया है। पहले किसी भी योजना का लाभ जनता को 15 फीसदी ही मिलता था। लेकिन मोदी सरकार ने इसे पारदर्शी बनाया है। अब किसी योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुक के खाते में सौ फीसदी जा रहा है। कृषि उत्पादन के मामले में कई क्षेत्रों में हम अग्रणी भूमिका में निभा रहे हैं।
चावल उत्पादन में देश आगे बढ़ा है। 150 मिलिकट्रिक टन चावल उत्पादन कर निर्यात हुआ है। मछली और दूध उत्पादन में देश आगे है। मोदी शासन काल में भ्रष्टाचार व घोटाले से मुक्त सरकार बनी है। मोतिहारी रेलवे स्टेशन वर्ड क्लास का स्टेशन बन रहा है। मदर डेयरी का प्लांट अब अपने पूर्व की क्षमता से चार गुना अधिक प्रॉसिंग करेगी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने 13 सौ करोड़ रूपये केंद्र सरकार ने दिया है। यह सब सोंच मोदी की है। जिसके बदौलत विकास दिख रहा है। पटना और दिल्ली में बैठे रहनुमा देश के विकास के बदले स्वयं के परिवार के विकास लगे रहे।
विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि पिछली सरकार में उपेक्षित थे। आजाद भारत होने के बाद भी किसान मजदूर की सरकार को कोई परवाह नहीं थी। मोदी के शासन में ही डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का मान्यता मिला। किसान मजदूर के उन्नति एवं तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है। समारोह में आए अतिथियों का स्वागत भाषण निदेशक प्रसाद शिक्षा डाॅ. रत्नेश कुमार झा व मंच संचालन केविके प्रमुख डाॅ. अरविन्द कुमार ने किया।
मौके पर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डाॅ. पीएस पांडेय, राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, उप मेयर डाॅ. लालबाबू प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डिन डाॅ. कुंदन किशोर, जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, मदर डेयरी के यूनिट हेड अनुपम कुमार, बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के सीएफओ राजीव कुमार चंद्रकिशोर मिश्रा, प्रकाश अस्थाना, रामनरेश गिरि, रविंद्र सहनी, राजकिशोर सिंह, टुन्ना गिरि, योगेंद्र बैठा, राजू सिंह, दुर्गा सिंह, उमेश गिरि सहित अन्य मौजूद थे।

