पूर्वी चंपारण जिले के 67 केंद्रों पर 72654 परीक्षार्थी आज से होंगे मैट्रिक परीक्षा में शामिल

पूर्वी चंपारण जिले के 67 केंद्रों पर 72654 परीक्षार्थी आज से होंगे मैट्रिक परीक्षा में शामिल
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। इस बार जिले के 67 केंद्रों पर कुल 72654 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि पिछली बार 69 परीक्षा केंद्रों पर 73413 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल पिछले साल की अपेक्षा 649 परीक्षार्थी कम परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिसके कारण केंद्रों की संख्या भी दो कम कर दी गई है। बताया जाता है कि शिक्षा

विभाग की सख्ती, 70 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति व आधार वेरिफिकेशन के कारण छात्रों की संख्या में कमी आई है। पहले छात्र बिहार बोर्ड के अलावा सीबीएसई व अन्य बोर्ड के परीक्षा में भी शामिल हो जाते थे। लेकिन, शिक्षा विभाग की सख्ती के कारण अब यह संभव नही है। जिसके कारण छात्रों की संख्या में कमी हुई है। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 3000 से अधिक वीक्षकों की ड्यूटी रैण्डमाईजेशन से लगाई गई है। वीक्षकों ने सोमवार को अपने अपने केंद्रों पर ज्वाइन कर लिया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page