कृषि मेला में बेहतर उत्पादक किसान व स्टॉल हुए पुरस्कृत
पूर्वी चंपारण। जिले के पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मेला के तीसरे दिन सोमवार को समापन समारोह के दौरान मेले में आए, प्रगतिशील किसान, एफपीओ, पशु प्रदर्शनी व विभिन्न वर्गों के स्टॉल एवं उद्यान प्रदर्शनी के हेड को पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह व अन्य अतिथियो द्धारा पुरस्कृत किया गया।उल्लेखनीय है,कि मेला में खाद बीज, फल फूल, सब्जी, अनाज, कृषि यंत्र, पौधे, कृषि के छोटे से लेकर बड़े यंत्र, मशरूम आदि के सरकारी स्टॉल तथा उत्पादक किसान द्वारा स्टॉल लगाए गये थे। इसके आलावा पशु मेला में पशुपालको द्वारा अपने मवेशी को लाया गया था। जिसमें पशुपालन में घोड़ा के लिए बसवरिया के चंदन कुमार को प्रथम, झखड़ा के भुजबल सहनी को द्वितीय, पंडितपुर के अमित कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। गाय पालन के लिए बरकुरवा निवासी नितेश कुमार को प्रथम, भटवालिया के रविंद्र कुमार सिंह द्वितीय तथा मझरिया के मयंक कुमार को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। भैंस में साधु शरण सिंह को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

मकड़ी महुआ के पुनदेव राय को द्वितीय पुरस्कार एवं बरकुरवा निवासी उर्मिला देवी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। जबकि बैल में बसवरिया निवासी शिव शंकर राय को प्रथम, तुरकौलिया निवासी मोहम्मद इमरान आलम को द्वितीय तथा पिपराडीह के राजा राम महतो को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि स्टॉल के मामले में जानकी जीविका स्वयं सहायता समूह, दिव्य दर्शन एग्रो प्रोड्यूसर, प्रयाग देव सिंह महात्मा गांधी समयाकी कृषि अनुसंधान केंद्र पिपराकोठी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उधानकी महाविद्यालय पिपरा कोठी,कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज व समस्तीपुर को प्रथम पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके आलावा इन सभी स्टॉल में बेहतर स्टॉल व पशु पलकों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

