उन्नत तकनीक, आत्मनिर्भर किसान पुस्तक का हुआ विमोचन
पूर्वी चंपारण।पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मेला के तीसरे दिन पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह सहित अन्य नेता व पदाधिकारी ने उन्नत तकनीक, आत्मनिर्भर किसान के सातवें संस्करण का विमोचन किया।
पुस्तक के विमोचन के अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. पीएस पाण्डेय, विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, उपमेयर डा लालबाबू प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डिन डा कुंदन किशोर, जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह, मदर डेयरी के यूनिट हेड अनुपम कुमार, केविके प्रमुख सह प्रधान वैज्ञानिक डा अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

