पुलिस छापेमारी में सुखे नशा के धंधेबाज मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

पुलिस छापेमारी में सुखे नशा के धंधेबाज मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सुखा नशा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के दौरान फेनहरा थाना की पुलिस ने श्याम नंदन राय , ग्राम -चकनसीबा ,थाना फेनहारा के दुकान से गांजा जैसा पदार्थ उजाला प्लास्टिक में पैक 26 पीस कुल मात्रा 130 ग्राम,गोगो (जिसमें गांजा भरकर पीते है) 62 पीस , भांग का गोला रंगीन प्लास्टिक में पैक कुल 60 पीस , एक काला रंग के प्लास्टिक में कैश 500 का नोट 420 पिस कुल 2 लाख 10 हजार बरामद किया है।आरोपित धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कई जगह सूखे नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है। सूचना के सत्यापन के साथ ही उक्त दुकान में रेड किया गया जहां से मादक पदार्थ के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page