भोपतपुर मे हथियार और बाइक के साथ दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

भोपतपुर मे हथियार और बाइक के साथ दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/कोटवा। भोपतपुर थाना पुलिस को रात्री गश्ती के क्रम में बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक ड्रैगर चाकू और एक पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05बीएन – 4590 बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता विजय कुमार, मनी छपरा और अभय सिंह उम्र 23 वर्ष, पिता अदालत सिंह, माधवपुर गोविंद थाना चकिया के रूप में हुई है। दोनों को गश्ती दल ने संदिग्ध स्थिति में पकड़ा । पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान इलाके में लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। उनके पास से बरामद हथियार और बाइक जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार मनीष कुमार पर पहले भी गड़हिया थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आग्रेटर कारवाई शुरू की है। इस बाबत थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उक्त दोनों किसी आपराधिक घटना करने के फिराक में थे , उनकी गिरफ्तारी से वारदात टल गया।

प्रभात रंजन मुन्ना की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page