ट्रैफिक नियम उलंघन पर एक माह में 1 . 15 लाख का जुर्माना
मोतिहारी। जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियम उल्गंनं करने वाले वाहन चालकों पर एक बार फिर से शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक पिछले अक्टूबर माह में 9959 लोग नियम विरुद्ध गाड़ी चलाने पर दंडित हुए है जिसका 1 . 15 करोड़ का जुर्माना किया गया है। एक बार फिर से हेलमेट नहीं पहनने पर 6007 लोगो से 60 . 07 लाख का चालान काटा गया है।
वही लहेरिया कट अर्थात हाई स्पीड में बाइक चलाने पर 466 लोग 55 हजार दिए है। 580 लोग तीन सवारी में पकड़े गए जिनसे 5 लाख 80 हजार जुर्माना लिया गया है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस में 94 लोगो से 47 हजार का जुर्माना हुआ है। 23 रईसजादे बाइक का मोडिफाइड साइलेंसर लगवाये हुए नियम विरुद्ध काम किए और 23 हजार का जुर्माना दिए है। इस तरह से ट्रैफिक नियम के विरुद्ध वाहन परिचालन पर लगातार लोगो पर कारवाई ही रही है। ऐसे में ‘ नियम संगत चले , दंड से बचे ‘।

