पीडीएस दुकानदार की हत्या करने आए सुपारी किलर का मामला निकला असत्य,गिरफ्तार अपराधी छूटे
प्रेमिका से मिलने गए दो युवकों को गोली और चाकू थमा कर किया था पुलिस के हवाले
मोतिहारी। राजेपुर नवादा में पीडीएस दुकानदार प्रवीण सिंह की हत्या करने आये युवकों की गिरफ्तारी करने का मामला फेंक निकला है। पुलिस जांच और तथ्यों के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने उस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। इस मामले में साजिश करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कारवाई शुरू की जा रही है। बताया गया है कि मुफस्सिल थाने के मधुबनी मठिया गांव का मुन्ना कुमार और रवि कुमार पकड़ीदयाल के भगवानपुर गांव से अपने प्रेमिका से मिलकर लौट रहे थे , इस बीच नवादा में कुछ लोगों ने दोनो को पकड़ लिया और दोनों का चाकू और गोली हाथ में थमाकर वीडियो बनाया।
स्थानीय लोगों ने दोनो को डराया धमकाया और फिर वीडियो बनाने के बाद डायल 112 को कॉल कर उसे सुपर्द किया गया। वही स्थानीय लोगों ने पुलिस को कहा कि इनके सहयोगी दो और अपराधी थे जो भाग गए है। ये चार लोग सुपारी किलर है,जो पैसे लेकर राशन दुकानदार प्रवीण कुमार सिंह की हत्या करने की नियत से आए थे। बहरहाल यह पूरा मामला फेंक साबित हो गया है , जिसको लेकर साजिश करने वालो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कारवाई शुरू की गई है।

