मध्यस्थता 2.0”कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की बेहतर पहल

मध्यस्थता 2.0”कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने की बेहतर पहल
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। “राष्ट्र के नाम मध्यस्थता 2.0” कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार मोतिहारी के कार्यालय परिसर स्थित जिला मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास (स्वयं प्रशिक्षित मध्यस्थ) कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर मध्यस्थता की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने उपस्थित वादकारियों को मध्यस्थता के महत्व, इसके लाभ एवं आपसी सहमति से विवाद समाधान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से समझाया। न्यायाधीश ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से कम समय, कम खर्च और आपसी सौहार्द के साथ विवादों का समाधान संभव है।
कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी तथा मध्यस्थ रमाकांत पांडेय एवं ऋषि राज की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मध्यस्थता प्रक्रिया को प्रभावी एवं सफल बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को मध्यस्थता के प्रति जागरूक करना एवं न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण को बढ़ावा देना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page