श्रम अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यशाला में मजदूरो को दी गई उनके अधिकारो की जानकारी

श्रम अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यशाला में मजदूरो को दी गई उनके अधिकारो की जानकारी
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। कलेक्ट्रेट स्थित राजेंद्र भवन सभागार, में विभागीय निर्देश के आलोक में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला (श्रम अधिकार दिवस) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता विभागीय जांच एवं डॉ. आशुतोष शरण उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत श्रम अधीक्षक संतोष कुमार ने अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रशिक्षण के क्रम रविरंजन कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी ने प्रत्येक प्रखंड से आए हुए श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी एवं बकाया मजदूरी से संबंधित जानकारी दी। जबकि हरिओम कुमार रक्सौल ने बाल श्रम से संबंधित जानकारी दी। रोहित कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन ने बिहार शताब्दी एवं प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना 2008 के अंतर्गत उपस्थित सभी श्रमिकों विस्तार से बताया।

आलोक प्रकाश श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बनकटवा ने बिहार भवन एवं अन्य का निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत चलाई जा रही है विभिन्न योजनाओं एवं प्रत्येक श्रमिक को वस्त्र सहायता के लिए खाते में 5 हजार अंतरण की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, अमर ज्योति कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 से संबंधित जानकारी सभी उपस्थित श्रमिकों दी।

कार्यक्रम में मासूम राजा ने संबोधित किया। जबकि
रमाकांत द्वारा श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर सभी श्रमिकों को दी गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सुगौली दिवाकर प्रसाद ने किया।
प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता में मध्यस्थता कार्यक्रम का आयोजन

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page