राजस्थान के भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में बिहार के मोतिहारी जिले के 5 से ज्यादा मजदूरो की मौत,कई घायल
पूर्वी चंपारण। राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भयानक हादसा हुआ। फैक्ट्री में कई धमाके हुए जिसमें भीषण आग लग गई। हादसे में 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई,जिनमें 5 से ज्यादा बिहार के मोतिहारी जिले के थे। हादसे के समय फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे। कई लोग झुलसकर जख्मी हो गए हैं। पूर्वी चंपारण में इस हादसे से मातम पसरा हुआ है।
मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि राजस्थान के भिवाड़ी जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मृतको की पहचान सुजांत पुत्र शिव पासवान,मिंटू पुत्र सिकंदर पासवान,अजीत पुत्र सुरेंद्र,
रवि पुत्र राजदेव,श्याम पुत्र जयदेव,अमरेश पुत्र कृष्ण लाल, है,सभी सिकरहना अनुमंडल के चिरैया,घोड़ासहन सहित विभिन्न प्रखंडो के रहने वाले है।

सभी मृतको के परिजन भिवाड़ी के लिए रवाना हो गए हैं। जिसमे शिकारगंज थाने के हराज नारायणपुर गांव के मृतक सुजंत पासवान के पिता शिवजी पासवान व मृतक सुजंत कुमार (20) और घोड़ासहन थाने के कवईया के सिकंदर पासवान के पुत्र मिंटू पासवान (22) के परिजन शामिल है।
मृतक के पिता शिवजी पासवान ने बताया कि उनकी बहन और बेटी वहीं रहती हैं। बहन ने फोन कर आग में जलकर सुजंत और मिंटू के मौत की जानकारी दी।
बहन ने आठ लोगों की मौत की बात बताई। सुजंत कुमार होली में घर आने वाला था। उससे पहले उसकी मौत की खबर आई।
घर की महिला लाल चुन्नी देवी ने बताया कि 20 फरवरी का टिकट था। वे होली मनाने के लिए गांव आने वाले थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दु:ख जताते कहा है,कि हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
घायलों की सूची
1.मनु पासवान
2.नितेश कुमार
- कन्हैया पासवान
- आशिक पासवान
- दीपलाल कुमार
ये सभी घायल व्यक्ति हराज टोला नारायणपुर, चिरैया के निवासी है!

