मुर्गा व्यवसायी से लूटकांड का पटाक्षेप, बुलेट बाइक और सेल फोन बरामद

मुर्गा व्यवसायी से लूटकांड का पटाक्षेप, बुलेट बाइक और सेल फोन बरामद
Facebook WhatsApp

-रिमांड पर लिए गये बदमाशों ने खोले सभी राज

पूर्वी चम्पारण। जिले के झरोखर थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी से लूटकांड का राज रिमांड पर लिए बदमाशों ने खोला है। रिमांड पर लिए अपराधियों ने पूछताछ के दौरान अपराधिक घटनाओं में संलिप्त का खुलासा किया है, जाहिर है कि एसपी सवर्ण प्रभात की सख्ती के बाद उक्त सफलता हासिल हुई है।

इस संबंध में सिकरहना डीएसपी उदय शंकर की अगुवाई में गठित टीम ने कांड का सफल उद्भेदन किया है। बताते है कि 16 जनवरी को भंगहा के पास अपराधियों ने मुर्गा व्यापारी से 2,17,000 रुपये नेपाली मुद्रा, 14,100 रुपये इंडियन करेंसी और बुलेट मोटरसाइकिल और वन प्लस मोबाइल लूट लिया था। तत्पश्चात एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई।

इस दौरान 19 जनवरी को पुलिस ने लाइनर मंतोष कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों के घरों पर छापेमारी हुई, लेकिन वे फरार मिले। फिर पुलिस दबिश बढ़ने के बाद दोनो मुख्य आरोपी रंजन कुमार और मोनी कुमार ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद दोनों को 48-48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान मोनी कुमार ने कबूल किया कि लूटा गया मोबाइल और 50,000 रुपये नेपाली उसके घर के भूसा रखने वाले कमरे में छिपाए गए हैं।पुलिस ने छापेमारी कर वहां से वन प्लस मोबाइल और नकदी बरामद कर ली। वहीं उसके साथी चुनचुन कुमार के घर के पीछे बांसवाड़ी से लूटी गई बुलेट बाइक भी बरामद कर ली गई।

पुलिस का कहना है कि अपराधी नेपाल में पनाह लेने की फिराक में थे, लेकिन लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी ने उनकी चाल नाकाम कर दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page