महाशिवरात्री पर पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्री पर पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव को जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
Facebook WhatsApp

-डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक

अरेराज। महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक के लिए पंचमुखी सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार देर रात्रि से ही जलाभिषेक के महिला पुरुष भक्तो की लंबी कतार लग गयी। हर हर महादेव, नमः शिवाय, बोलबम के जयकाये से पूरा शिवनगरी गूंजने लगा।

भक्तो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन व मंदिर प्रबंधन की उपस्थिति में मंदिर पुजारी के प्रथम पूजा के बाद जलाभिषेक के लिए डेढ़ बजे रात्रि में मंदिर का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालु मिट्टी के वर्तन में गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प लेकर जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़े।

श्रद्धालुओं के सुबिधा को लेकर कावरिया चौक से मंदिर परिसर तक महिला पुरुष के लिए अलग अलग ब्रेकेटिंग किया गया था वही भक्त अलग अलग अर्घा के माध्यम से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना में जुटे रहे।दिन बढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गयी कि भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन का पसीना छूटने लगा नियंत्रण कक्ष से वरीय पदाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को भीड़ नियंत्रण करने का सख्त निर्देश दिया जा रहा था।

मंदिर परिसर में बने सीसीटीवी माॅनेटरिंग कक्ष से पूरे मेला क्षेत्र की निगेहबानी की जा रही थी। पड़ोसी देश नेपाल, उतर प्रदेश सहित बिहार के भिन्न भिन्न जिलों के कांवरिया द्वारा प्रयागराज, बक्सर, त्रिवेणी, डोरीगंज, पहलेजा से जलभरी कर दिनभर जलाभिषेक किया गयां।

वहीं खोया पाया कक्ष में दिनभर प्रशासन द्वारा परिजन से बिछड़े दर्जनों बृद्ध व बच्चो को माइकिंग कर उसके परिजन से मिलवाया गया। मन्नत पूरी होने पर भक्त शिव पार्वती की पगड़ी तान कर पूजा अर्चना में जुटे रहे। वही यातायात व्यवस्था सुदृढ नही रहने से दिनभर मुख्य चौक से एसडीओ आवास, मंदिर फुलवारी, हरदिया से योगियार में जाम की स्थिति बनी रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page