महाशिवरात्रि पर हाजीपुर में निकली अनोखी शिव बारात,गाड़ीवान बने केन्द्रीय मंत्री

महाशिवरात्रि पर हाजीपुर में निकली अनोखी शिव बारात,गाड़ीवान बने केन्द्रीय मंत्री
Facebook WhatsApp

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर अनोखी शिव बारात निकली।जिसमे सैकड़ों झांकियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस बारात का मुख्य आकर्षण रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जो वर्षों की परंपरा निभाते हुए शिवजी के गाड़ीवान बने नजर आए।

इस ऐतिहासिक शिव बारात की शुरुआत प्रसिद्ध बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से हुई। मंदिर से निकलकर करीब चार किलोमीटर लंबी यात्रा को तय करने में बारात को 7 से 8 घंटे का समय लगा।इस अनोखी शिव जी की बारात को देखने के लिए रास्ते भर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता रहा।

बारात के सबसे आगे सजी-धजी बैलगाड़ी पर शिव-पार्वती की पालकी विराजमान थी, जिसे खुद नित्यानंद राय पारंपरिक कपड़ों में गाड़ीवान बनकर हांकते दिखे। मंत्री जी बीच-बीच में “हर-हर महादेव” के जयकारे लगवाते, श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाते और प्रसाद बांटते करते नजर आएं।

नित्यानंद राय करीब 30 सालों से इस परंपरा से जुड़े हैं. विधायक, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और अब केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद उन्होंने शिव बारात में गाड़ीवान बनने की परंपरा को नहीं छोड़ा। उन्होने कहा कि यह उनके लिए आस्था और सौभाग्य का विषय है।

शिव बारात में पौराणिक कथाओं पर आधारित सैकड़ों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा, ढोल-मंजीरे और शिव बारात की भूत-पिशाचों की टोली ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और उत्सवमय बना दिया। पूरा हाजीपुर शहर हर हर महादेव के नारे से गूंजता और रंग बिरंगी गुलाल के रंग में रंगा नजर आया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page