महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Facebook WhatsApp

-बाबा भोले व मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी पटना के – खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन – महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने महाशिवरात्रि महोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया।

इस मौके पर निकली शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिव मंदिर, खाजपुरा में भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं काफी संख्या श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page