सुगौली में सड़क पर जलजमाव से बढी लोगो की परेशानी

सुगौली में सड़क पर जलजमाव से बढी लोगो की परेशानी
Facebook WhatsApp

सुगौली। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 की मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे लोगों का पैदल आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। यह सड़क वार्ड 15, 13 और 14 को आपस में जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन पिछले चार दिनों से जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क से सटे राजकीय प्राथमिक गणेश विद्या मंदिर तथा एक मंदिर होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर धनही शिवालय मंदिर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी इसी जलमग्न रास्ते से होकर गुजरना पड़ा, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार नाला जाम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और नाले का गंदा पानी लगातार सड़क पर भरता जा रहा है। इससे न केवल आवागमन बाधित है, बल्कि बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।वार्ड वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द नाला की सफाई कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है,ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page