कृषि मेला में 120 मछुआरों को मिली मत्स्य किट
-अनु. जाति के किसानों को मिली कृषि किट
पीपराकोठी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह मत्स्ययिकी यांत्रिकी बागवानी एवं पशु मेला के दूसरे दिन रविवार को अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि किट तथा मछुआरो के बीच मत्स्य किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से उपरोक्त किट का डब्बा दिया। मछुआरो को मिली किट में डब्बा, आईस बॉक्स, जाल, वेट मशीन आदि शामिल थे। जबकि अनु. जाति के किसानों को मिली किट में कृषि उपकरण शामिल थे।
जिन लोगों को किट दिए गये, उनमें रमेश कुमार, विनोद सहनी, अमरेश सहनी, राम प्रवेश मुखिया, राजकुमार, सुरेश सहनी, उपेंद्र सहनी, रानी कुमारी, अर्जुन सहनी, अमोल मुखिया, धर्मेंद्र कुमार, छोटेलाल मुखिया, सहित 120 लाभुकों के नाम शामिल है।

