किसान केविके में ज्ञान अर्जन के साथ जरुरत की सामग्री कर सकेंगे प्राप्त : रामनाथ ठाकुर
-शॉपिंग कंपलेक्स का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटान
मोतिहारी/पीपराकोठी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह मत्स्ययिकी यांत्रिकी बागवानी एवं पशु मेला के दूसरे दिन रविवार को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने केविके परिसर में शॉपिंग कंपलेक्स का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कंपलेक्स के चालू होने से किसानों को काफी सहुलियत होगी। इस कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के जरूरत की हर सुविधा उपलब्ध है। जहां किसान आकर ज्ञान अर्जन के साथ अपनी जरुरत की सामग्री भी प्राप्त कर सकते है।
उक्त अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, डेयरी मतस्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, विधायक प्रमोद कुमार, श्यामबाबू यादव, सचिन्द्र प्रसाद सिंह, कृष्णनदन पासवान, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. पीएस पांडेय, केविके प्रमुख सह प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. अरविन्द कुमार सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के डिन कुंदन किशोर सहित सैकड़ो अधिकारी, वैज्ञानिक व किसान मौजूद थे।

