मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सुगौली। नगर के दृष्टि गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव प्रभुनंदन प्रसाद,उपाध्यक्ष विजय कुमार, गुरुकुल फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च के प्रदेश निदेशक अवधेश दुबे, समाजसेवी जनजागरण मंच के सचिव मधुरेन्द्र कुमार और केसीटीसी कॉलेज रक्सौल के पूर्व प्राचार्य डॉ संत साह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।दो सत्रों के इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लगभग ढाई घंटे के इस कार्यक्रम में लोग नृत्य और संगीत के सागर में डुबकी लगाते रहे। प्रारंभ में हीं वन्दे भारत नृत्य ने भाव और देश भक्ति का ऐसा समा बंधा कि दर्शक भाव विभोर हो उठे तो बिहार की संस्कृति पर आधारित नृत्य बेहद उम्दा रहा। जहां नन्हे बच्चो द्वारा कृष्ण और राधा के रूप में भाव उम्दा रहा तो बहन अफसा की प्रस्तुति को खूब वाह वाही मिली वहीं बहन स्तुति के नृत्य पर दर्शक झूम उठे। तू कितनी अच्छी है प्यारी है मां के एक्ट पर सबकी आँखें नम हो गई।
दूसरे सत्र में बच्चों ने अक्षत, चंदन पुष्पादि से अपने माता पिता का पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर तो श्रद्धा और भक्ति की ऐसी धारा बही कि कई माता पिता भावुक हो उठे। अपने उद्बोधन में गुरुकुल बिहार के निदेशक अवधेश दुबे ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा में भारतीयता के उद्देश्य को लेकर ध्येय पथ पर चल रहा है। पूरे बिहार में गुरुकुल के 22 विद्यालय चल रहे है जिसमे भारतीय दर्शन और संस्कृति पर आधारित शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। वही मुख्य अतिथि प्रभुनंदन प्रसाद ने विद्यालय के आचार्यों
धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम होने से बच्चे संस्कार की भावना प्रबल होंगी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के कथन को उद्धृत करते हुए बताया हम सभी को माता पिता के प्रति ऐसी श्रद्धा भक्ति होनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारित हो। इस अवसर पर डॉ संत सह ने भी अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कह कि हम अभिभूत है विद्यालय परिवार को बधाई। मेरे लिए यह अदभुत है विद्यालय उत्कृष्ट श्रेणी की शिक्षा के बच्चो को संस्कारित भी कर रहा है।।विद्यालय के निदेशक उदय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मातृ पितृ पूजन गुरुकुल ग्रुप ऑफ स्कूल का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसे गुरुकुल के स्कूल प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को धूमधाम से मनाते हैं। अंत में अध्यक्ष डॉ पवन कुमार के धन्यवद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
मौके पर विद्यालय की प्राचार्य किरण श्रीवास्तव शिक्षक अमेरिका प्रसाद,शैलेश कुमार,धनंजय कुमार लालबहादुर साहनी,राजन कुमार, अभिषेक कुमार,, धनंजय कुमार, अनिरुद्ध प्रसाद,विशाल कुमार, देवेंद्र कुमार, सुमित कुमार मअमीर,आयुष कुमार, इंदु खंडेलवाल, रेखा गुप्ता,मुस्ताक जी,जुली कुमारी,प्रतिमा देवी,साधना कुमारी, अनामिका,कुमारी वीणा कुमारी,नेहा जमील,सरिता कुमारी, आदि उपस्थित हजारों लोग उपस्थित थे।

