छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग पूरी तरह मुस्तैद
-वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, सभी घाटों पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त
मोतिहारी। छठ महापर्व के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मोतिहारी अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटों पर सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अंतर्गत छोटे-बड़े कुल 305 छठ घाट हैं, जिनमें 22 प्रमुख छठ घाट शामिल हैं। छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है। विशेष रूप से गायत्री नगर, मरीन ड्राइव एवं मनरेगा पार्क स्थित छठ घाटों पर विद्युत व्यवस्था की निगरानी एवं आवश्यक सुधार कार्य करा लिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, गांधी घाट, तुरकौलिया में 11 केवी ट्रांसफॉर्मर को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया गया है। इसी प्रकार सिसवा में भी ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। पताही, पकड़ीदयाल, ढाका एवं चकिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विद्युत अनुरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं, पिपराकोठी प्रखंड के सूरजपुर स्थित छठ घाट पर भी आवश्यक सुधार कार्य कराया गया है।
सभी संबंधित अभियंताओं एवं कर्मियों को छठ महापर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा घाटों पर विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है।
जबकि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता, मोतिहारी 7763815311,
सहायक विद्युत अभियंता, मोतिहारी टाउन 7763815195,
सहायक विद्युत अभियंता, मोतिहारी ग्रामीण 9031683583,
कनीय विद्युत अभियंता, मोतिहारी टाउन-1 7763814806,
कनीय विद्युत अभियंता, मोतिहारी टाउन-2 7763818863,
कनीय विद्युत अभियंता, पताही 7763814820,
कनीय विद्युत अभियंता, पकड़ीदयाल 776381482,
कनीय विद्युत अभियंता, ढाका 7763814819,
कनीय विद्युत अभियंता, पिपराकोठी 776388865 है। जबकि विद्युत उपभोक्ताओं एवं श्रद्धालुओं के लिए ग्राहक सेवा नंबर: 9264456405 जारी किया गया है। विद्युत विभाग ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे विद्युत पोल, ट्रांसफॉर्मर एवं बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका होने पर तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को सूचित करें।

