सूखा नशा को लेकर मोतिहारी पुलिस का विशेष अभियान जारी,कई स्थानो पर छापेमारी में मिले मादक पदार्थ
मोतिहारी।सूखा नशा के विरूद्ध जिले भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसवारिया गांव में पुलिस ने कारवाई की है । जहा अमिताभ शुक्ला पिता हरिवंश शुक्ला , बसवरिया , थाना मुफ्फसिल जिला पूर्वी चंपारण के हार्डवेयर के दुकान से करीब एक डब्बा गोगो , तीन पीस सनफिक्स , तीन पैकेट भंग का गोला ( लहरी) , तीन पीस व्हाइटनर , तेरह पीस चिलम , अठारह पीस गांजा का पुड़िया बरामद किया गया।वही शिकारगंज थाना अंतर्गत ग्राम सिरोना में शिवरतन साह पिता आनंदी साह के दुकान में विधिवत छापामारी कर 19 पुरिया गांजा,गोगो- 11 पीस, भांग का गोला उमंग – 18 पीस,गांजा पीने व पिलाने वाला चिलम 25 पीस बरामद किया गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।इससे पूर्व प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंजरिया थाना क्षेत्र में सुखा नशा के विरुद्ध कारवाई की , जहा से सूखे नशे के उपयोग के सामान के साथ कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बंजरिया में शुक्रवार की रात को कारवाई की। छापेमारी में डीएसपी सदर 1 दिलीप कुमार सहित स्थानीय थाने की पुलिस टीम और सुरक्षा बल शामिल थे।

