शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के बैरियाडीह पंचायत के धवही वार्ड नंबर 14 में रविवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।  इस घटना में तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गये और लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।  पीडितों में दुखीराम पिता भभीखन राम सुखी राम पिता भभीखन राम एवं विशंभर राम पिता रामचंद्र राम शामिल है। आग की लपटों में घर में रखा कपड़ा, बर्तन, गेहूं, गाय का चारा तथा लगभग तीन हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया पति ललन सहनी ने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की भी अपील की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page