अरेराज में निकली बाबा सोमेश्वरनाथ की बारात

अरेराज में निकली बाबा सोमेश्वरनाथ की बारात
Facebook WhatsApp

अरेराज। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बाबा सोमेश्वरनाथ की भव्य शिव बारात गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना एवं मंदिर परिसर में परिछावन के बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह के अनुपम वातावरण में निकली। जैसे ही मंदिर परिसर से बारात निकली ढोल-नगाडों की गूंज, शहनाइयों की मधुर तान और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा अरेराज डूब गया। आगे-आगे घोड़ो की झुंड इसके ठीक पीछे ड्रम पार्टी की शिव धुन पर आवाज से माहौल भक्तिमय हो गया। बारात में बड़ी संख्या साधु संत भी शामिल थे। जिसका नेतृत्व महामंडलेश्वर सह सोमेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर रविशंकर गिरि कर रहे थे।

पूर्व निर्धारित मार्ग से गुजरती बारात मंदिर मुख्य द्वार से निकलकर मंदिर मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड -अंचल कार्यालय के सामने से होते हुए मुख्य चौक पहुँची वहाँ से हरदियाँ चौक, अस्पताल रोड होते हुए नगर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया। बारात के मार्ग में जगह-जगह शिव गण, मंदिर स्वरूप आदि पर पुष्प वर्षा की गई। माथे पर केसरिया पगड़ी, गले में बाबा सोमेश्वर की पट्टीका लगाए पारम्परिक वेशभूषा में बाराती शिव जी के बारात को दिव्यता प्रदान कर रहे थे। रथ पर सवार वेदपाठी आचायों की टोली, शहनाई बजाते बुजुर्गों की टोली एवं ढोल ताशा की टोली बारात में पारंपरिकता का बोध करा रहे थे।बारात में शामिल महाकाल की झांकी बारात को और आकर्षक रूप दे रहा था, भगवान शिव एवं माता पार्वती एवं उनके गणों का भस्म लेपित रूप धरी झांकी बारात की शोभा को बढ़ा रही थी।

वही इस दौरान गोरखपुर से आई विशेष नृत्य मंडली द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आकर्षक एवं मनोहारी नृत्य बारातियों एवं स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। साथ ही बारात के साथ चल रही पारम्परिक नट नृत्य भी शोभा बढ़ा रही थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page