पताही से चोरी हुई बाइक भोपतपुर में जब्त, दो गिरफ्तार
कोटवा। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें भोपतपुर का निवासी रोहित कुमार एवं उमर आलम शामिल है। उक्त दोनों के साथ पुलिस ने एक हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक जब्त किया है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया है कि वाहन जांच के क्रम में चोरी की बाइक के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया। वही जब्त किए गए बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर का एचएचडी मशीन से जाच करने पर पाया गया है,कि उक्त बाइक पताही थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। जिसको लेकर वर्ष 2018 में पताही थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बाइक रोका गया और कागजात मांगने पर दोनों की गतिविधि संदिग्ध दिखी, जिसके बाद मशीन से जांच करने पर बाइक के चोरी का होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों व्यक्ति से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई विजय बहादुर , आरिफ हुसैन , सीमा कुमारी , नवल कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

