बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे के विरोध मे निकाला मार्च

बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे के विरोध मे निकाला मार्च
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने वेलेंटाइन डे के विरोध मे शनिवार को मोतिहारी गांधी स्मारक से मीना बाजार तक विरोध मार्च निकला। इस दौरान गांधी स्मारक के मुख्य द्वार पर वेलेंटाइन डे का ग्रीटींग भी जलाया और जमकर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता और नगर मंत्री अंकित कुमार ने किया।

मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि राम और सीता के देश मे अपसंस्कृति नही चलेगा इन्होने कहा कि इस दिन पार्को और होटलो मे नग्नता का प्रदर्शन कर लोग वेलेंटाइन डे मनाते है जो भारतीय संस्कृति के विरूद्ध है । इन्होने इस दिन सभी से मातृ पितृ दिवस मनाने का आह्वान करते हुए कहा इसी दिन पुलवामा मे सेना के जवान आतंकी हमले में शहीद हुए थे।उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करे। उन्होने कहा कि जो भी हमारे संस्कृति को गंदा करेगा उसके लिए बजरंगदल तैयार खडा है।

इसके पूर्व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सभी पार्को मे घुम घुम कर प्रेमी जोड़ियो का जमकर खबर लिया और उन्हे ससम्मान घर भेजा। मौके पर धर्मेन्द्र ठाकूर अवनीश सिंह अर्जुन मिश्रा राहुल सिंह आनन्द प्रकाश हेमन्त कुमार जितेन्द्र कुशवाहा इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page